{"_id":"633816d242c9610380554cea","slug":"young-man-who-went-to-meet-girlfriend-was-beaten-up-as-a-thief-6-arrested-in-chhattisgarh-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh:गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को बनाया बंधक, चोर समझ जमकर पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh:गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को बनाया बंधक, चोर समझ जमकर पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो 6 गिरफ्तार
Sat, 01 Oct 2022 04:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:01 PM IST
सार
युवक का कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के बुलाने पर मिलने के लिए गया था। पुलिस नहीं पहुंचती तो आरोपी उसे जान से मार देते।
विज्ञापन
चोर समझकर युवक को पीटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक को बंधक बनाकर लोगों ने जमकर पीटा। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पड़ोस के गांव आया था। इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड बचाने आई तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। घटना तीन दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
गर्लफ्रेंड से बात करते आरोपियों ने घेरा
जानकारी के मुताबिक, बोडसरा गांव निवासी अंकित यादव 27 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पड़ोस के गांव कोटिया गया था। वहां वह अपनी गर्लफ्रेंड से उसके ही घर के बाहर खड़ा होकर बात करने लगा। इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड की एक सहेली भी वहां मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अजय ध्रुव, विजय यादव, राजकुमार यादव, विसहुआ, बीरबल और महादेव पहुंच गए।
बीच-बचाव करने आई लड़कियों को भी पीटा
आरोप है कि छहों ने अंकित से कहा कि उनके गांव में चोरी करने के लिए आए हो। इसके बाद सभी ने मिलकर अंकित को घेर लिया और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अंकित को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दोनों लड़कियों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची और सभी को बचाकर थाने लाई।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद अंकित ने आरोपियों की मौखिक रूप से शिकायत की। जांच के दौरान अंकित से मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। इसके सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।