फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thousands of TET teachers will stage a protest against the government on Teachers' Day, demanding promotion

छत्तीसगढ़: शिक्षक दिवस पर सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति की मांग को लेकर हजारों टीईटी शिक्षक करेंगे सत्याग्रह

Fri, 04 Sep 2026 08:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 04 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

राज्य भर के पात्रताधारी शिक्षकों ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर विशाल 'टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह' करने का एलान किया है।

विज्ञापन
Thousands of TET teachers will stage a protest against the government on Teachers' Day, demanding promotion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण शिक्षकों ने अपनी लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य भर के पात्रताधारी शिक्षकों ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर विशाल 'टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह' करने का एलान किया है। शिक्षक मांग कर रहे हैं कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में उल्लिखित नियमों का पालन करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया तुरंत पूरी करे।
विज्ञापन

 
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विषय विशेषज्ञ और पात्रता प्राप्त शिक्षकों की पदस्थापना अनिवार्य है। यदि शासन राजपत्र तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए टीईटी की अनिवार्यता के साथ पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाता है, तो स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को योग्य, अनुभवी और पूर्णतः पात्र शिक्षक मिल सकेंगे। शिक्षकों के मुताबिक इस व्यवस्था से न केवल शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि संपूर्ण प्रदेश का शैक्षणिक स्तर भी सुधरेगा।
विज्ञापन

 
विलंब के कारण शिक्षकों में बढ़ा असंतोष
सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने अपने विभिन्न आदेशों में साफ किया है कि शिक्षकों की सीधी भर्ती और पदोन्नति दोनों ही प्रक्रियाओं में टीईटी की योग्यता होना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में भी इसके स्पष्ट प्रावधान मौजूद हैं। इसके बावजूद शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया में लगातार देरी कर रहा है, जिससे योग्यताधारी शिक्षकों के बीच गहरा असंतोष और निराशा फैल रही है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि बिना टीईटी योग्यता वाले शिक्षकों को पदोन्नत करने से नियमों का उल्लंघन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकार से त्वरित निर्णय की अपील
अपनी जायज मांगों को शासन के समक्ष पुरजोर तरीके से रखने के लिए प्रदेश भर से हजारों टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक 5 सितंबर को नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर जुटेंगे। इस सत्याग्रह के माध्यम से शिक्षक शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। संघ ने सरकार से मांग की है कि वह बिना किसी विलंब के केवल पात्रता नियमों के आधार पर वरिष्ठता सूची जारी करे और तुरंत पदोन्नति आदेश जारी करे। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस संवेदनशील विषय पर तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है, ताकि नौनिहालों का भविष्य संवर सके और योग्य शिक्षकों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed