{"_id":"64c3e8ee7ba94424b60ee0c4","slug":"young-man-pressured-widow-to-convert-after-marriage-in-ambikapur-love-jihad-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad : राजा बनाकर रजा ने विधवा को प्रेमजाल में फंसाया, शादी के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad : राजा बनाकर रजा ने विधवा को प्रेमजाल में फंसाया, शादी के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
Fri, 28 Jul 2023 09:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:42 PM IST
सार
युवक ने नाम बदलकर एक विधवा से शादी कर ली। इसके बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबिकापुर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां रजा अंसारी नाम के युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक एक विधवा को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक ने मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली और उसके साथ किराए के मकान में रहने लगा। बाद में युवती पर युवक धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिनों बाद पीड़िता को पता चला कि जिस युवक को वह राजा महंत समझ रही है, उसका वास्तविक नाम रजा अंसारी है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने युवक का विरोध किया तो वह धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन न करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ के कुछ वीडियो को भी वायरल करने की बात कही। आरोपी युवक के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी कार्यालय से एएसपी विवेक शुक्ला ने उसे महिला पुलिस बल के साथ महिला थाने भेजा। फिलहाल इस मामले में महिला थाना पुलिस द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। युवती ने युवक के खिलाफ अनाचार करने व धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने को लेकर एएसपी ने कहा कि वह अपराधी है, धर्म का मामला बाद में है।
विज्ञापन