फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two women naxalites killed in encounter in chhattisgarh

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में सात लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर

Mon, 28 Dec 2020 10:56 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, दंतेवाड़ा
पीटीआई, दंतेवाड़ा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two women naxalites killed in encounter in chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों पर सात लाख रुपए का इनाम है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने सोमवार को बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेपाल और काकारी गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

विज्ञापन


पल्लव ने बताया कि कुआकोंडा थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब कलेपाल और काकारी गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब नक्सली वहां से भाग गए तब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से दो महिला नक्सलियों का शव, एक पिस्तौल, एक भरमार बंदूक और अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्त मलांगिर एरिया कमेटी की सदस्य और आसूचना शाखा की प्रमुख आयते मंडावी तथा आसूचना शाखा की सदस्य विज्जे मरकाम के रूप में की गई है।


पल्लव ने बताया कि आयते मंडावी पर पांच लाख रुपए और विज्जे मरकाम पर दो लाख रुपए का इनाम है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed