{"_id":"67a71045b4ac50746500acec","slug":"travel-from-raipur-to-jabalpur-has-become-easier-due-to-the-running-of-vande-bharat-train-in-chhattisgarh-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: वंदेभारत ट्रेन चलने से रायपुर से जबलपुर का सफर हुआ आसान, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: वंदेभारत ट्रेन चलने से रायपुर से जबलपुर का सफर हुआ आसान, यहां देखें शेड्यूल
Sat, 08 Feb 2025 01:35 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:35 PM IST
सार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच अब वन्देभारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। भारतीय रेलवे जल्दी ही राजधानी रायपुर से जबलपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने जा रही है। यह रायपुर से होकर गोंदिया जबलपुर तक चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच अब वन्देभारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। भारतीय रेलवे जल्दी ही राजधानी रायपुर से जबलपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने जा रही है। यह रायपुर से होकर गोंदिया जबलपुर तक चलेगी। इसके लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
बता दें कि ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर तक चलेंगी। हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है। रेलवे ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। ये ट्रेन रायपुर से जबलपुर के 410 किमी के लम्बे सफर को साथ घंटे में पूरा कर लेगी।
यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी। फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके बाद यहां ट्रेन जबलपुर से अगले दिन सुबह पांच बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग होते हुए 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।