फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   travel from Raipur to Jabalpur has become easier due to the running of Vande Bharat train in chhattisgarh

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: वंदेभारत ट्रेन चलने से रायपुर से जबलपुर का सफर हुआ आसान, यहां देखें शेड्यूल

Sat, 08 Feb 2025 01:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Feb 2025 01:35 PM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच अब वन्देभारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। भारतीय रेलवे जल्दी ही राजधानी रायपुर से जबलपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने जा रही है। यह रायपुर से होकर गोंदिया जबलपुर तक चलेगी।

विज्ञापन
travel from Raipur to Jabalpur has become easier due to the running of Vande Bharat train in chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच अब वन्देभारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। भारतीय रेलवे जल्दी ही राजधानी रायपुर से जबलपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने जा रही है। यह रायपुर से होकर गोंदिया जबलपुर तक चलेगी। इसके लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर तक चलेंगी। हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है। रेलवे ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। ये ट्रेन रायपुर से जबलपुर के 410 किमी के लम्बे सफर को साथ घंटे में पूरा कर लेगी। 
विज्ञापन


यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी। फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यहां ट्रेन जबलपुर से अगले दिन सुबह पांच बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग होते हुए 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed