फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The torture of a young girl in Kondagaon crossed all limits of cruelty

क्रूरता की हदें पार: गुप्तांग और नाजुक हिस्सों को केमिकल से पहुंचाया नुकसान, दो साल तक कैद, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 12 Nov 2024 01:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 01:15 PM IST
सार

मुंबई पहुंचने के बाद फिरोज ने युवती को धारावी के एक छोटे से कमरे में कैद कर लिया। दो साल तक उसने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से अनाचार किया।

विज्ञापन
The torture of a young girl in Kondagaon crossed all limits of cruelty
मामले की जांच में जुटी पलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोण्डागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ ऐसा अपराध हुआ, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मुंबई के धारावी में रहने वाले फिरोज अहमद ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर दो साल पहले वह उसे मुंबई ले गया। लेकिन वहां जो हुआ, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी था।

विज्ञापन


अनाचार और क्रूरता की हदें पार
मुंबई पहुंचने के बाद फिरोज ने युवती को धारावी के एक छोटे से कमरे में कैद कर लिया। दो साल तक उसने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से अनाचार किया। यातनाओं की हद तब पार हो गई, जब उसने पीड़िता के गुप्तांग, गले और अन्य नाजुक हिस्सों को केमिकल से नुकसान पहुंचाया। इन क्रूर यातनाओं से पीड़िता शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह कमजोर हो चुकी थी।
विज्ञापन


अस्पताल में हुआ भयावह खुलासा
दो नवंबर की रात किसी तरह पीड़िता फिरोज के चंगुल से भाग निकली और कोण्डागांव स्थित अपने घर पहुंची। अत्यंत कमजोर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसके साथ हुए अत्याचार का खुलासा किया। तीन नवंबर को युवती ने जिला अस्पताल के ओपीडी में उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत दर्ज कराई। चार नवंबर को डॉक्टर्स ने उसके गुप्तांग और गले पर केमिकल से हुए घाव के निशान पाए। साथ ही, पता चला कि वह पिछले आठ महीनों से मासिक धर्म से वंचित है। सात नवंबर को कोण्डागांव पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी फिरोज अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (ढ), 365, और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी फिरोज अहमद की तलाश तेज कर दी गई है। धारावी निवासी फिरोज अहमद के मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश स्थित ठिकानों पर कोण्डागांव पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed