फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The accused absconded after stealing cash from a ration shop, police arrested four including a minor in Raipur

Raipur Crime News: राशन दुकान से नगदी रकम चोरी कर आरोपी फरार, पुलिस एक नाबालिग समेत चार को किया गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 03:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 30 May 2025 03:25 PM IST
सार

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगदी रकम चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर के मौदहापारा थाना क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार में चोरी की घटना को अंजाम दिये थे।

विज्ञापन
The accused absconded after stealing cash from a ration shop, police arrested four including a minor in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगदी रकम चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर के मौदहापारा थाना क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार में चोरी की घटना को अंजाम दिये थे। आरोपी नगदी रकम चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के नगदी रकम दो लाख से अधिक रुपये जब्त किया है।
विज्ञापन


प्रार्थी शादाब अली खान ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उसकी मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत दुर्गा कॉलेज के बाजू प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का संचालन करता है। प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार सप्ताहिक सोमवार को बंद रहता है। इसपर 26 मई सोमवार को रात्रि करीबन 10 बजे प्रार्थी राशन सामग्री नगदी रकम प्रगतिशील प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के काउंटर के दराज में रखकर शटर बंद कर बाहर से ताला लगाकर घर चला गया था। प्रार्थी अगले दिन सुबह करीबन 09 बजे उपभोक्ता भंडार आया तो देखा कि बाहर शटर में लगा हुआ ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो काउंटर के दराज में रखे नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर काउंटर के दराज में रखे नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गया था। ।
विज्ञापन


मामले एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टिकरापारा निवासी शहबाज खान उर्फ शब्बू की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार कर घटना के संबंध में शहबाज खान उर्फ शब्बू से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी हामिद अली, मुनीर अहमद एवं 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी हामिद अली, मुनीर अहमद एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 2 लाख 250 रूपये और घटना में प्रयुक्त आलाजरब जब्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed