फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Telangana Police caught two poachers from Bijapur who went to sell leopard skin

CG: तेंदुआ की खाल बेचने गए  बीजापुर के दो शिकारियों को तेलंगाना पुलिस ने पकड़ा, दो साल पहले किया था शिकार

Wed, 22 May 2024 09:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 22 May 2024 09:05 PM IST
सार

पुलिस ने बीजापुर के दो शिकारियों को तेंदुआ की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। शिकारी तेंदुआ की खाल को बेचने मंचेरियाल गए थे
 

विज्ञापन
Telangana Police caught two poachers from Bijapur who went to sell leopard skin
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले से लगे पड़ोसी राज्य तेलंगाना के मंचेरियाल से पुलिस ने बीजापुर के दो शिकारियों को तेंदुआ की खाल के साथ पकड़ा है। शिकारी तेंदुआ की खाल को बेचने मंचेरियाल गए थे, जहां वे पकड़े गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के मंचेरियाल जिले में कोटापल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दो शिकारियों को तेंदुआ की खाल के साथ पकड़ा है। दोनों आरोपियों की पहचान दुर्गम पवन (31) और बाबर खान (42) के रूप में की गई है। दोनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रहने वाले बताये गये हैं। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, दुर्गम पवन ने दो वर्ष पहले बीजापुर जिले के बोदागुट्टा वन क्षेत्र में एक तेंदुए को मार डाला और उसकी खाल को जंगल में छुपा रखा था। वह तेंदुए की खाल बेचने के लिए दो मोटरसाइकल से अपने साथी के साथ मंचेरियल जा रहा था, तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जब्त तेंदुए की खाल को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। इधर इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने बताया कि मंचेरियाल से दो लोगों को तेंदुआ की खाल के साथ पकड़े जाने की जानकारी उन्हें मिली है। टीम आगे की जानकारी जुटा रही है।  ज्ञात हो कि वर्ष 2023 में जून महीने में मद्देड़ रेंज के रुद्रारम से बाघ के खाल के साथ तस्करों को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले ने  पकड़ा था। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर महाराष्ट्र बार्डर से लगे कोंडामौसम गांव में बाघ के शिकार किया गया था। इस शिकार के मामले में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करों का रैकेट पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed