{"_id":"3744dae4-6f85-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"state-police-may-look-like-shahrukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की तरह दिख सकती है राज्य पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख की तरह दिख सकती है राज्य पुलिस
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Feb 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
रॉ-वन फिल्म में शाहरुख खान के जैकेट जैसे डिजाइन वाला सुरक्षा जैकेट अब पुलिस को भी मिल सकता है। यह जैकेट दंगा, प्रदर्शन और पथराव के दौरान पुलिस को बचायेगा।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में निजी कंपनी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में यह जैकेट दिखाया गया। इसकी खासियत यह थी कि यह बेहद ही हल्का है और पत्थर, ईंट, डंडे और रॉड जैसे हथियारों की मार भी सह सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा सुरक्षा और सहूलियत के कई हाईटेक उपकरणों की पुलिस ग्राउंड में प्रदर्शनी आयोजित की गई। इनमें से जो आइटम पुलिस जवानों के लिए बेहतर लगेंगे, उन्हें पुलिस मुख्यालय खरीदेगा।
विज्ञापन
कंपनी ने पुलिस जवानों और अफसरों के लिए तमाम तरह की एसेसरीज और उपकरण का डेमो दिखाया। इसमें सबसे खास बॉडी प्रोटेक्टर यानि शारीरिक सुरक्षा जैकेट रहा।