{"_id":"6509a66011737eb5790641e3","slug":"state-in-charge-sanjeev-will-be-on-chhattisgarh-tour-today-will-attend-3-day-meeting-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे आप प्रदेश प्रभारी संजीव: 3 दिवसीय बैठक में होंगे शामिल,चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे आप प्रदेश प्रभारी संजीव: 3 दिवसीय बैठक में होंगे शामिल,चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
Wed, 20 Sep 2023 09:49 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 20 Sep 2023 09:49 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी में जुट गई है। पार्टी की तैयारी जोरो पर है। प्रदेश में पार्टी आलाकमान के दौरे लगातार जारी है। बीते दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद और पंजाब के सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ के बस्तर आए हुए थे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी में जुट गई है। पार्टी की तैयारी जोरो पर है। प्रदेश में पार्टी आलाकमान के दौरे लगातार जारी है। बीते दिनों आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ के बस्तर आए हुए थे। इसके बाद अब आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा का छत्तीसगढ़ दौरा है। आप के अनुसार संजीव झा 20 सितंबर से तीन दिवसीय प्रादेशिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी की ओर से घोषित 10 उम्मीदवारों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गयाथा। झा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ 20 सितंबर से तीन दिनों तक लगातार मैराथन बैठक जारी रहेगी।
आप विधानसभा उम्मीदवारों के साथ 12 सितंबर को प्रदेश प्रभारी संजीव झा की बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई थी। वहीं इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीतियों के अलावा प्रदेश प्रभारी संजीव झा की पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा संभव है। प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर आप कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।