फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   SP Abhishek Pallav on patrol to improve Kawardha traffic

कवर्धा के SP का भौकाल: ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों को लगाई फटकार, कई के काटे चालान; ये है वजह

Thu, 03 Aug 2023 10:00 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 10:00 AM IST
सार

कवर्धा में ट्रैफिक सुधारने गश्त पर निकले एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गश्त के दौरान एसपी ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों को फटकार भी लगाई। 

विज्ञापन
SP Abhishek Pallav on patrol to improve Kawardha traffic
कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश और देश में चर्चित आईपीएस अधिकारी और कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव बुधवार देर शाम कवर्धा शहर में गश्त पर निकले। यातायात व्यवस्था और लोगों को नियम का पालन कराने के लिए गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों को जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन


उन्होंने साथ ही कई लोगों का चालान भी काटा। उनकी इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, वे जिले में दो माह पहले ही पदस्थ हुए हैं। इससे पहले वह पहले दुर्ग में एसपी थे। दुर्ग-भिलाई में भी उनकी कार्रवाई के वीडियो काफी वायरल होते रहते थे। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपियों की वन-टू-वन चर्चा भी चर्चित रही है। 
विज्ञापन


कवर्धा में बुधवार को पहली बार ट्रैफिक व्यवस्था को देखने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान वे शहर के सिग्नल चौक, मेन मार्केट, एकता चौक, पुराना बस स्टैंड, गुरु नानक गेट तक गए। मार्केट में चार पहिया वाहन लेकर पहुंचे चालकों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बढ़ रही सड़क हादसे
कबीरधाम जिले में बढ़ते सड़क हादसे पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। क्योंकि इस साल जनवरी से लेकर 31 जुलाई तक सड़क हादसों में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं। इसी प्रकार 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसों में ज्यादातर मौत बाइक सवार की हुई हैं। अधिकतर मोटर साइकिल सवार हेलमेट नहीं पहनते हैं। इस कारण हादसे में सिर पर गंभीर चोट आती है और मौत हो जाती है। इन सब को देखते हुए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed