फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Simran Shabba secured first position in Chhattisgarh 10th board by scoring 99.50% in 10th

CG Board Topper: सिमरन ने 10वीं में हासिल किया पहला स्थान, सीएम साय ने दी बधाई; कपड़ों की सिलाई करते हैं पिता

Thu, 09 May 2024 01:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 09 May 2024 01:59 PM IST
सार

सिमरन शब्बा ने दसवीं में 99.50% लाकर छत्तीसगढ़ की दसवीं बोर्ड में टॉप वन में जगह बनाई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद से सिमरन के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
 

विज्ञापन
Simran Shabba secured first position in Chhattisgarh 10th board by scoring 99.50% in 10th
सिमरन शब्बा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर की आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा सिमरन शब्बा ने दसवीं में 99.50% लाकर छत्तीसगढ़ की दसवीं बोर्ड में टॉप वन में जगह बनाई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद से सिमरन के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सिमरन के पिता मो. शाहिद अंसारी दर्जी का काम करते हैं। सिमरन के दो भाई बहन हैं।

विज्ञापन


इस बड़ी उपलब्धि पर घरवाले खुशी से झूम रहे हैं। जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। वहीं, कलेक्टर रवि मित्तल, जिला शिक्षाधिकारी पीके भटनागर भी कुछ देर बाद टॉप टेन में आये छात्र-छत्राओ को सम्मानित करेंगे। वहीं, शासकीय संकल्प संस्थान के शिक्षक प्रभात मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि जशपुर जिले में शिक्षा का स्तर रिकार्ड स्तर पर बढ़ा है। दसवीं बोर्ड में संकल्प संस्थान में रहकर पढ़ने वाली अर्पिता कुजूर पुत्री समीर कुजूर ने चौथा स्थान लेकर नाम रौशन किया है। 
विज्ञापन


अर्पिता कांसाबेल आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा हैं, जो घोघरा गांव की रहने वाली हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी आदिम जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज की छात्रा आनन्दी मांझी ने दसवीं में 91.3% अंक लाकर संकल्प संस्थान का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed