{"_id":"613917e48ebc3ec7777a3ed4","slug":"security-forces-arrested-three-naxalites-in-bijapur-district-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार
Thu, 09 Sep 2021 01:37 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजापुर
एजेंसी, बीजापुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:37 AM IST
सार
तीनों नक्सली सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए तिमापुर गांव के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। मुरदंडा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Chhattisgarh naxalite attack
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा गांव में तीन नक्सलियों कुंजाम सन्ना, कड़ती भीमा और कड़ती सुला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब मुरदंडा गांव के जंगल में था, तभी सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए तिमापुर गांव के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट करने की घटना में शामिल होने का आरोप है। इसमें सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन