{"_id":"6ab7bb112271a531340e30d3","slug":"jheeram-valley-incident-victims-families-and-congress-leaders-met-rahul-gandhi-in-delhi-baghel-said-justi-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झीरम घाटी मामला: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार और कांग्रेस नेता, बघेल बोले-इन्साफ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झीरम घाटी मामला: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार और कांग्रेस नेता, बघेल बोले-इन्साफ नहीं मिला
Sat, 26 Sep 2026 06:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:01 PM IST
सार
झीरम घाटी नरसंहार में पीड़ित परिवारों के सदस्यों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। 15 लोगों के इस प्रतिनिधिमंडल ने एनआईए जांच, हालिया अदालती फैसले तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
झीरम घाटी नरसंहार में पीड़ित परिवारों के सदस्यों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। 15 लोगों के इस प्रतिनिधिमंडल ने एनआईए जांच, हालिया अदालती फैसले तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा की। एनआईए की विशेष अदालत ने 16 सितंबर को इस मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। इस नरसंहार में माओवादियों ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत कई नेताओं की हत्या कर दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीड़ित परिवारों को लगता है कि उनके साथ इन्साफ नहीं हुआ है।
कानूनी सलाह के बाद सामूहिक रूप से तय होगी आगे की रणनीति
बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान, मामले की जांच और अदालत के फैसले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों को लगता है कि अदालत के फैसले से उन्हें अपेक्षित न्याय नहीं मिला है। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ वकीलों से कानूनी सलाह लेने के बाद आगे की रणनीति सामूहिक रूप से तय होगी। इसी दौरान दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की एक अलग संगठनात्मक बैठक भी हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मुलाकात कर संगठन तथा आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।
भाजपा विधायक ने साधा निशाना
झीरम घाटी मामले को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झीरम की घटना बेहद दुखद थी और कांग्रेस कार्यकाल में जांच को लेकर केवल लीपापोती हुई। भाजपा सरकार ने दोषियों को सजा दिलाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पहले अपनी जेब में कागज होने की बात करते थे, जबकि आज बस्तर की स्थिति ऐसी है कि लोग वहां की सुंदरता देखने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर केवल दोषारोपण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।