फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   ED raids at Chhattisgarh Congress treasurer and IAS officers Premises in money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों और कांग्रेस नेताओं के 15 ठिकानों पर छापे, ईडी की कार्रवाई

Sat, 22 Jul 2023 05:30 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 22 Jul 2023 05:30 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि ईडी की ओर से धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित चावल घोटाले से जुड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
ED raids at Chhattisgarh Congress treasurer and IAS officers Premises in money laundering case
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में कुछ आईएएस अफसरों और एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापे मारे। अफसरों ने बताया कि आईएएस अफसर रानू साहू, कुछ नौकरशाहों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े 15 परिसरों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


इस दौरान, केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को रायपुर में रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर आईएएस अधिकारी साहू और अग्रवाल तथा कोरबा जिले में कोरबा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे के आवासों के बाहर देखा गया। सूत्रों ने बताया कि ईडी की ओर से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित चावल घोटाले से जुड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed