फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Cabinet Sai cabinet got nine ministers Governor administered oath

Chhattisgarh Cabinet: साय कैबिनेट को मिले नौ मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, पूर्व सीएम रमन सिंह ने दी बधाई

Fri, 22 Dec 2023 02:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि वह चार बार मंत्री रह चुके हैं और अपने सभी दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा किया है। इस बार पांचवीं बार भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Cabinet Sai cabinet got nine ministers Governor administered oath
Chhattisgarh Minister List - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि एक बेहद संतुलित टीम बनी है। इसमें नए पुराने नेताओं का मिश्रण है। जहां अनुभवी और दिग्गज नेता शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर प्रतिभावान और ऊर्जावान युवाओं को मंत्रिमंडल में मौका दिया गया है। एक मजबूत टीम के रूप में काम करेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षा और उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम करेंगे एक खुशहाल और समृद्ध छत्तीसगढ़ के लिए कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


रमन सिंह ने मंत्रियों को दी बधाई
वहीं कैबिनेट विस्तार पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि सभी नौ मंत्रियों को बधाई। सभी अच्छा काम करेंगे और घोषणापत्र का क्रियान्वयन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य किया जाएगा, जिस संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने चुनाव जीता है उसे पूरा करने के लिए कार्य किया जाएगा। आदिवासियों को लेकर बीजेपी की स्पष्ट नीति रही है। आदिवासी नेता को ही प्रदेश का सीएम बनाया गया है। पहली बार प्रदेश में किसी आदिवासी नेता को सीएम बनाया गया है।



बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि वह चार बार मंत्री रह चुके हैं और अपने सभी दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा किया है। इस बार पांचवीं बार भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। जनता के किसी भी कार्य को पूरा करने में कोई भी संकोच नहीं किया जाएगा। आईएएस से विधायक और अब मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओपी चौधरी ने कहा कि वह मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए कार्य करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed