फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Bihar: Speeding bus brutally runs over young motorcyclist; dies a painful death on the spot.

बिहार: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 14 Oct 2026 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Oct 2026 02:44 PM IST
सार

बिहार के पालीगंज में अख्तियारपुर पुल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार हिमांशु कुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कुरकुरी गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Speeding bus brutally runs over young motorcyclist; dies a painful death on the spot.
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पालीगंज थाना क्षेत्र में अख्तियारपुर पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव निवासी स्वर्गीय रविंद्र यादव के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे; कई गोरखपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर कुरकुरी गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और बस चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed