फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two children died and 17 people suffered burns following a fire caused by a gas leak in Gopalganj bihar news

बिहार: गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग झुलसे; कई गोरखपुर रेफर

Wed, 14 Oct 2026 08:02 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 08:02 AM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग झुलस गए। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Two children died and 17 people suffered burns following a fire caused by a gas leak in Gopalganj bihar news
गोपालगंज में हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

गैस रिसाव के बीच आग जलाने के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा गैस रिसाव के बीच आग जलाने के दौरान हुआ। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल के निरीक्षण और आधिकारिक जांच के बाद ही हादसे के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई मरीजों को गोरखपुर भेजा गया है, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई प्रमुख जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की स्थिति का जायजा लिया। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, विधान परिषद सदस्य जनक राम, सदर विधायक सुभाष सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी ने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने हादसे को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिलाधिकारी (डीएम), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और सिविल सर्जन से बातचीत कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने कहा कि दो मासूम बच्चों की मौत उनके परिवारों और पूरे समाज के लिए असहनीय पीड़ा है। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को पटना के पीएमसीएच स्थित बर्न अस्पताल या अन्य उन्नत चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

सदर विधायक सुभाष सिंह ने जताया गहरा शोक

सदर विधायक सुभाष सिंह ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह उत्तर प्रदेश में थे, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत वापस लौट आए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का प्रयास किया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए मरीजों के बेहतर उपचार को लेकर भी उन्होंने वहां के प्रबंधकों से बातचीत की है।
विधायक ने कहा कि वह सुबह अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद घटनास्थल पर जाएंगे। वहां हादसे की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेकर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास करेंगे।

दो बच्चों की मौत से गांव में मातम

फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का पूरा ध्यान घायलों को जल्द से जल्द बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर है। दो मासूम बच्चों की असामयिक मौत से सफियाबाद गांव में शोक की लहर है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गैस रिसाव के बाद आग किन परिस्थितियों में लगी और इस दर्दनाक हादसे की असल वजह क्या थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed