फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Brother and sister together killed their father; There was a dispute regarding house tax

Raipur: भाई-बहन ने मिलकर बाप को उतारा मौत के घाट; मकान टैक्स को लेकर हुआ था विवाद; पुलिस ने दोनों को दबोचा

Tue, 19 Mar 2024 03:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 19 Mar 2024 03:56 PM IST
सार

मकान टैक्स के विवाद को लेकर भाई-बहन ने मिलकर पिता को मौत के घात उतार दिया। लात-घूंसे समेत डंडे भी बरसाए। इस दौरान मृतक प्राइवेट पार्ट पर अंदरूनी चोट लगने पर जमीन पर गिर पड़े।  वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Raipur Crime: Brother and sister together killed their father; There was a dispute regarding house tax
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह मामला रायपुर के विधानसभा क्षेत्र का है, जहां मकान टैस्क पटाने के विवाद को लेकर एक की जान चली गई। मृतक रामकुमार विश्वकर्मा (70) अपने बेटा-दो बेटियां और पत्नी के साथ सड्डू इलाके में रहता है। इसमें से सुरेश विश्वकर्मा और पूजा/ बबली दोनों भाई-बहन एक साथ घर के दूसरे तरफ रहते हैं। वहीं रानू अपने माता-पिता के साथ रहती है। 
विज्ञापन


प्रार्थिया ने रिपोर्ट में बताया कि 16-17 मार्च रात्रि में मकान टैक्स पटाने के नाम पर दोनों भाई-बहन ने मिलकर अपने पिता से झगडा शुरू किए। 18 मार्च को बेटी रानू सुबह सात बजे पास में काम में करने चली गयी थी। राम कुमार विश्वकर्मा को घर में अकेले देखकर उसके बेटा और बेटी पूजा ने दोनों अपने कमरे से बाहर निकले और दोनों ने मिलकर राम कुमार झगडा करने लगे।
विज्ञापन


बेटे और बेटी का कहना था कि तुम मकान टैक्स जो आया है उसे नहीं पटा रहे हो। इसके साथ ही रानू को अपने साथ घर मे रखे हो। तुम्ही टैक्स को पटाओगे। इस तरह के बातों ही बातों में विवाद बड़ी लगी। वहीं राम कुमार विश्वकर्मा ने उन्हे बोला कि मै कहां से पटाउगां बुड्डा आदमी हूं काम धाम भी नहीं करता हूं। इतने में पूजा विश्वकर्मा उसके पिता के दोनों हाथ को पकड ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश विश्वकर्मा ने हत्या करने प्रयास से जमकर लात घूंसे मारे। साथ ही हाथ मुक्का से उसके गुप्तांग और पेट में मारा। जिससे अंदरूनी चोट आने की वजह से जमीन पर ही गिर गया। इस दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इसके साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 


आरोपियों का नाम  
  • सुरेश विश्वकर्मा 40 साल निवासी बंजरपारा सड्डू, थाना विधानसभा, जिला रायपुर
  • पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा 35 साल, निवासी बंजरपारा सड्डू, थाना विधानसभा, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed