फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Thieves ran away with two motorcycles in Raigarh caught in CCTV

Raigarh: चोर दबे पांव गोदाम तक पहुंचे, एक-एक कर दो मोटर साइकिल लेकर हुए फुर्र; चोरी का लाइव वीडियो आया सामने

Fri, 22 Nov 2024 04:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Nov 2024 04:51 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों अज्ञात चोर पैदल गोदाम तक पहुंचते है और एक-एक करके वहां खड़ी मोटर साइकिल को चुराने का प्रयास करते हैं और फिर कुछ मिनटों में दो बाइक लेकर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
Thieves ran away with two motorcycles in Raigarh caught in CCTV
बाइक चोरी करते कैमरे में कैद हुए चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गोदाम के सामने से एक साथ दो मोटर साइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। खास बात यह है कि दो दिन पहले ही हार्डवेयर दुकान से दो अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखी रकम चोरी कर ली थी। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन




मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ स्थित नवापारा के एक व्यवसायी विकास गुप्ता की गोदाम के सामने से बीती रात दो अज्ञात चोरों ने दो मोटर साइकिल चुराकर फरार हो गए। अज्ञात चोरों ने प्लेटिना सीजी 10 एएफ 3962 एवं ग्लैमर सीजी 04 वाईके 1787 को चोरों ने चुरा लिया। चोरों की यह वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों अज्ञात चोर पैदल गोदाम तक पहुंचते है और एक-एक करके वहां खड़ी मोटर साइकिल को चुराने का प्रयास करते हैं और फिर कुछ मिनटों में दो बाइक लेकर फरार हो जाते हैं। इस घटना की जानकारी आज सुबह मिलने के बाद पीड़ित राकेश कुमार व अजय साहू घरघोड़ा थाना पहुंचकर बाइक चोरी के संबंध में रिपोर्ट लिखाई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही मामलो में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

17 नवंबर को दुकान में हुई थी चोरी
आकाश गुप्ता ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी गुप्ता हार्डवेयर नाम से दुकान है। जहां 17 नवंबर की रात 9 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह 6 बजे उसके पिता जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के काउंटर का ताला टूटा हुआ था और गल्ले में रखी नगदी करीब 80 हजार रूपये को अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान में प्रवेश कर कर लेकर फरार हो गए थे। चोरी की यह घटना भी हार्डवेयर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अब इसी व्यवसायी के गोदाम के सामने से दो बाइकें एक साथ चोरी हो जाने के बाद आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों के द्वारा उसे ही निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed