Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   forest department team rescued the elephant cub which fell into a deep well

Raigarh News: फिर गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक, कई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने बाहर निकाला

Thu, 05 Jun 2025 12:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 Jun 2025 12:24 PM IST
सार

खरसिया रेंज के तेन्दुमुड़ी बीट के गुर्दा सर्किल में बीती रात भोजन और पानी की तलाश में गांव के करीब आये हाथियों के दल में से एक शावक राजेश कुमार राठिया के आम बगीचा में बने कुएं में गिर गया।

विज्ञापन
forest department team rescued the elephant cub which fell into a deep well
गहरे कुएं में गिरा हाथी का शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से गहरे कुएं में हाथी के शावक के गिर जाने का मामला सामने आया है। कई घंटे  की मशक्कत के बाद हाथी के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला गया तब जाकर वन विभाग ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया रेंज के तेन्दुमुड़ी बीट के गुर्दा सर्किल में बीती रात भोजन और पानी की तलाश में गांव के करीब आये हाथियों के दल में से एक शावक राजेश कुमार राठिया के आम बगीचा में बने कुएं में गिर गया। आज सुबह चिंघाड़ने की आवाज सुनी तो ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग टीम के साथ मिलकर कई घंटे बाद शावक को बाहर निकाला। इस दौरान हाथी शावक देखने मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले ही घरघोड़ा रेंज के चारमार बीट में भी एक हाथी का शावक कुएं में गिर गया था और जब उसे निकाला गया था उसने अपने ही अंदाज में उसकी जान बचाने वाले जेसीबी चालक को धन्यवाद कहा था, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed