{"_id":"64ce79dd2b65381f550c3693","slug":"poll-khol-campaign-of-cg-bjp-councilor-team-in-raipur-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल-खोल अभियान: गड्ढों में बैठे बीजेपी पार्षद, काले कपड़ों में जताया विरोध, लगाए हाय गड्ढे के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल-खोल अभियान: गड्ढों में बैठे बीजेपी पार्षद, काले कपड़ों में जताया विरोध, लगाए हाय गड्ढे के नारे
Sat, 05 Aug 2023 10:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 10:03 PM IST
सार
बीजेपी पार्षद दल ने आज शनिवार को रापुर शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर पोल-खोल अभियान शुरू किया। इसके तहत मालवीय रोड, सदर बाजार, सत्ती बाजार आजाद चौक तक पैदल चलकर नगर निगम महापौर की पोल खोली।
विज्ञापन
बीजेपी का पोल-खोल अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी पार्षद दल ने आज शनिवार को रापुर शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर पोल-खोल अभियान शुरू किया। इसके तहत मालवीय रोड, सदर बाजार, सत्ती बाजार आजाद चौक तक पैदल चलकर नगर निगम महापौर की पोल खोली। बीजेपी पार्षद दल ने कहा कि नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने पूरे शहर की सड़कों को खोद-खोद कर इतनी दुर्गति कर दी है कि उसमें पैदल चलना और गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। शहर भर में अवैध ठेले की भरमार है।
विज्ञापन
बीजेपी पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उप नेता मनोज वर्मा के नेतृत्व में जय स्तम्भ चौक से मालवीय रोड, सदर बाजार , सत्ती बाजार होते आमापारा चौक तक पोलखोल अभियान की शुरुआत करते हुए पैदल मार्च किया। सड़कों में गड्ढे ढूंढने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क में गढ्ढे ही गढ्ढे मिले।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद दल ने जब मालवीय रोड, सदर बाजार में पैदल मार्च निकाला, तो देखा कि गढ्ढों में तब्दील सड़कों में हिचकोले खाते दुपहिया, चारपहिया वाहन बड़े धीरे-धीरे चल रहे हैं। कुछ गाड़ियां फंसी दिखीं। कुछ दोपहिया महिला वाहन चालकों ने रुक कर पार्षद दल को कहा कि बारिश में सड़कों की खुदाई नगर निगम को नहीं करवाना चाहिए। हम लोग रोज परेशान हो रहे हैं। गोलबाजार के व्यापारी और मालवीय रोड के भी कुछ व्यापारियों ने भी बताया कि हमारा धंधा इन गढ्ढों के कारण प्रभावित हो रहा है। हमारी शिकायत की कोई सुनवाई नहीं हो रही है ना जाने इन गढ्ढों से कब मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद दल को सबसे ज्यादा सडकों की दुर्दशा चिकनी मन्दिर से सिटी कोतवाली , सदर सददानी चौक से सत्ती बाजार जाने वाली सड़कों में देखने को मिली, जहां 8-8 फीट की चौड़ाई में सड़क दलदल में परिवर्तित दिखी। जिसमें चलने से पैर अंदर मिट्टीयों में 4-5 इंच तक दब दिखा। तंज कसते हुए कहा कि यही महापौर एजाज ढेबर की प्रगति यात्रा है, जो शहर की दुर्गति कर दी है।