फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the main accused and six buyers along with 12 stolen bikes

Janjgir Champa: चोरी की बाइक बेचने खड़ा था शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो खुला राज, 12 बाइक और छह खरीदार भी गिरफ्तार

Wed, 22 Mar 2023 06:16 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 06:16 PM IST
सार

अलग-अलग जिले से मोटर साइकिल की चोरी करने वाले मुख्य आरोपी समेत पुलिस ने छह खरीदारों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 मोटरसाइकिल अलग-अलग जगह से बरामद की गई है।

विज्ञापन
Police arrested the main accused and six buyers along with 12 stolen bikes
पुलिस ने चोरी की 12 बाइक के साथ मुख्य आरोपी और छह खरीदारों को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले की पुलिस को मोटर साइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। मोटर साइकिल चोरी के एक आरोपी और दह खरीदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के आरोपी विजयेश साहू की निशानदेही पर 12 मोटर साइकिल को बरामद किया है। जिसकी कीमत तकरीबन 8 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी अलग-अलग जिले कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बिलासपुर से मोटर साइकिल चोरी कर रहा था, और उसे कम दामों में बेच दिया करता था।

विज्ञापन


एएसपी अनिल सोनी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया की सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक युवक मोटर साइकिल बेचने के लिए विदेशी शराब भट्टी के पास खड़ा होकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास रखे पैशन-प्रो मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम विजयेश साहू उम्र 35 वर्ष निवासी रसेडा थाना अकलतरा का बताया।
विज्ञापन


आरोपी से मोटर साइकिल का दस्तावेज दिखाने को कहा गया जिसपर गोल-मोल जवाब देता रहा। इसदौरान उसने कुबूला की उसके पास चोरी की मोटर साइकिल है, जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। आरोपी ने कहा की उसे जुआ खेलने का आदत है। इसलिए मोटर साइकिल चोरी कर अपना शौक पूरा करता है। बस के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी करने अलग-अलग जिले में जाता है। उसने बताया कि मोटर साइकिल मालिक से पहले दोस्ती करते थे फिर मौका मिलने पर उसकी बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। इसदौरान उसने पिछले कई सालों में की गई मोटर साइकिल चोरी की घटना को कुबूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि मोटर साइकल को बेचने से प्राप्त रकम को जुआ खेलने और खाने पीने में खर्च करता था। पुलिस ने विजयेश साहू के घर तीन मोटर साइकि, कबीरदास मानिकपुरी के पास से एक, रैनपुर से सुरज कुमार कैवर्त के पास से दो मोटर साइकिल, ग्राम गोदइया रूपेश कैवर्त के पास से एक, ग्राम नवागांव थाना सीपत साखी गोपाल निर्मलकर के पास से एक, चांपा में जितेन्द्र सिदार के पास से एक, ग्राम कोसमंदा राजकुमार राठौर से एक मोटर साइकिल समेत कुल 12 मोटर साइकिल आरोपियों के पास से जब्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed