फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested husband accused of killing wife in Kabirdham

बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा : आपसी विवाद के बाद पति ने कर दी थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 09:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Aug 2023 09:56 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति ने ही गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या की थी।

विज्ञापन
Police arrested husband accused of killing wife in Kabirdham
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विवाद होने के बाद गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के दानीघठोली गांव में रहनी वाली अमरिका बाई (50) का शव मंगलवा को उनके घर में मिला था। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति राजाराम वर्मा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया। 
विज्ञापन


आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अमरिका बाई वर्मा से आए दिन वाद-विवाद होता था। घटना के दिन भी विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर लोहे के सब्बल से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट, साइबर एक्सपर्ट, फोटो एक्सपर्ट, डॉग स्कॉट की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। उक्त टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सूक्ष्म से सूक्ष्म तथ्यों को एकत्र किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed