फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites killed a youth in Rajnandgaon district in chhattisgarh

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने की युवक की हत्या

Tue, 29 Dec 2020 09:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Dec 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Naxalites killed a youth in Rajnandgaon district in chhattisgarh
नक्सली

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। राजनांदगांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई ने मंगलवार को बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुमड़ीकसा गांव में नक्सलियों ने महेश कचलामे (30 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी है। 

विज्ञापन


बढ़ई ने बताया कि पुलिस को आज तुमड़ीकसा गांव के करीब सड़क के किनारे शव होने की जानकारी मिली तब पुलिस दल को गांव के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने युवक के पेट में गोली मारी है। पुलिस दल ने शव के करीब एक पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें नक्सलियों ने युवक पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक औंधी थाना क्षेत्र के शारदा गांव का निवासी था। पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बढ़ई ने बताया कि पुलिस ने हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed