{"_id":"7e76973d584ff8c513de3e8098c2d0a5","slug":"murder-chhatisgarh-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लाने में देरी हुई तो की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी लाने में देरी हुई तो की पत्नी की हत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 22 May 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस बात पर कर दी कि वह पानी नहीं लाई।
विज्ञापन
खबर के अनुसार मृतक पूजा दिलेर घटना के वक्त अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके पति ने उससे पानी लाने के लिए कहा। और पत्नी के खाना बनाने और पानी न लाने को लेकर आरोपी पति ने पत्नी को बुरा भला कहा।
कुछ देर बाद दोनों का झगड़ा बढ़ गया और आरोपनी ने शराब के नशे में उस पर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। और चूल्हा जलाने वाली लकड़ी पत्नी ने पेट में घोंप दी।
विज्ञापन
युवती लहुलुहान हो गई। तब तक आसपास के लोग भी जुट गए। हल्ला सुनकर भीड़ बढ़ गई और पुलिस को बुलाया गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पूजा आरोपी पति की दूसरी पत्नी थी। दोनों कुछ सालों से साथ रह रहे थे। आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था।