{"_id":"65d20c4d1ce0c7c7660245a7","slug":"police-caught-four-people-carrying-gold-without-bills-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: पुलिस ने बिना बिल के सोना ले जा रहे चार लोगों को पकड़ा, लाखों का माल हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: पुलिस ने बिना बिल के सोना ले जा रहे चार लोगों को पकड़ा, लाखों का माल हुआ बरामद
Sun, 18 Feb 2024 08:34 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 18 Feb 2024 08:34 PM IST
सार
पकड़े गए व्यक्तियों से 837.240 ग्राम सोना, 19.50 लाख रुपये नकद, एक स्कार्पियो, एक बाइक और पांच नग मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त किया सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बिना बिल के सोने के बिस्किट, आभूषण और नगदी लेकर जा रहे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एनएच-53 में अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट के पास पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्तियों से 837.240 ग्राम सोना, 19.50 लाख रुपये नकद, एक स्कार्पियो, एक बाइक और पांच नग मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने संबंधित धारा के तहत कार्रवाई के बाद डीआरआई को मामला सौंपा है। एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन