Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   chhattisgarh 60 lakh rice fraud case rice miller vinay agrawal arrested mahasamund

छत्तीसगढ़: 60 लाख की चावल धोखाधड़ी मामले में राइस मिलर गिरफ्तार, महासमुंद में दबिश देकर दबोचा

Mon, 23 Nov 2026 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासुमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासुमंद Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 05:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 60 लाख रुपये की चावल धोखाधड़ी के मामले में महासमुंद के राइस मिलर विनय अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने 2320 क्विंटल चावल एफसीआई गोदाम में जमा कराने के फर्जी दस्तावेज पेश किए थे। कुरूद पुलिस बैंक खातों और लेनदेन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
chhattisgarh 60 lakh rice fraud case rice miller vinay agrawal arrested mahasamund
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चावल कारोबार से जुड़ी 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने महासमुंद के राइस मिलर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने महासमुंद में दबिश देकर आरोपी व्यापारी को पकड़ा। पकड़ा गया आरोपी सालासर बालाजी फूड्स का प्रोपराइटर विनय अग्रवाल है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये का चावल सौदा
पुलिस  के अनुसार, यह पूरा मामला दो प्रमुख चावल कारोबारी फर्मों के बीच लेनदेन से जुड़ा है। कुरूद के अमलीडीह स्थित डीएमएच एग्रोटेक राइस मिल की संचालक उर्मिला शर्मा ने महासमुंद की सालासर बालाजी फूड्स के प्रोपराइटर विनय अग्रवाल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार अप्रैल, 2023 में दोनों फर्मों के बीच चावल की खरीदी और बिक्री को लेकर एक करोड़ रुपये का सौदा तय हुआ था। इस सौदे के तहत प्रार्थी पक्ष की ओर से 40 लाख रुपये का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया गया था। इसके बाद शेष 60 लाख रुपये की बकाया राशि के भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि आरोपी ने इस बकाया रकम के एवज में फर्जी दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लखनऊ से लापता दो मासूम बेमेतरा में मिले: चॉकलेट-समोसे का लालच देकर गाड़ी में बैठाया, मारपीट कर बनाया बंधक


फर्जी दस्तावेज से किया दावा
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी विनय अग्रवाल ने 2320 क्विंटल चावल के संबंध में लॉट नंबर 28969 से लेकर 28976 तक का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया था। आरोपी ने दावा किया था कि संबंधित चावल एफसीआई के मंदिर हसौद स्थित गोदाम में जमा कराया जा चुका है। इसके प्रमाण के रूप में उसने संबंधित दस्तावेज और इनवॉइस भी प्रस्तुत किए थे। बाद में जब शिकायतकर्ता ने इन दस्तावेज का संबंधित सरकारी कार्यालय से सत्यापन कराया, तो वे पूरी तरह फर्जी पाए गए। इसके बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ और पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही गहन जांच
शिकायत के आधार पर कुरूद थाना पुलिस ने 13 नवंबर  को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी तथा कूटरचना करने से संबंधित आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने महासमुंद में दबिश देकर विनय अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। कुरूद थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों फर्मों के बैंक खातों, आपसी लेनदेन, जारी बिलों और एफसीआई गोदाम में चावल भंडारण से जुड़े मूल दस्तावेज की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed