{"_id":"5c93c17fbdec22146d707228","slug":"lok-sabha-elections-2019-name-of-candidates-released-by-bjp-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का किया एलान
Fri, 22 Mar 2019 12:28 AM IST
गौरव द्विवेदी
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 22 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्य से एकमात्र केंद्रीय राज्य मंत्री समेत सभी पांच सांसदों की टिकट काट दी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार यहां बताया कि पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज देश के 184 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
इस सूची में छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सरगुजा, रायगढ़, बस्तर, कांकेर तथा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर चांपा लोकसभा सीट भी शामिल है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की पहली सूची में दो महिलाओं को मौका दिया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी ने सरगुजा लोकसभा सीट से कमलभान सिंह मरावी की टिकट काटते हुए रेणुका सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। रेणुका सिंह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रही हैं। वह अनुसूचित जनजाति की तेजतर्रार नेत्री मानी जाती हैं।
विज्ञापन
वहीं पार्टी ने रायगढ़ लोकसभा सीट से केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और चार बार के सांसद विष्णुदेव साय की टिकट काटते हुए गोमती साय को अपना प्रत्याशी बनाया है। गोमती साय जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने बस्तर लोकसभा सीट से सांसद दिनेश कश्यप की टिकट काट दी है। उनके स्थान पर पार्टी ने बैदूराम कश्यप पर भरोसा जताया है। बैदूराम कश्यप चित्रकोट विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे हैं। वर्तमान में वह बस्तर जिले के भाजपा अध्यक्ष हैं। कश्यप वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने कांकेर लोकसभा सीट से विक्रम उसेंडी की टिकट काटते हुए मोहन मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मंडावी कांकेर क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय नेता हैं। नए चेहरे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि पार्टी ने अनुसूचित जाति के आरक्षित जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से कमला देवी पाटले की टिकट काटते हुए गुहाराम अजगले पर भरोसा जताया है। अजगले सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेता है।
छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट के लिए 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि एक सीट दुर्ग में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को जीत मिली थी। साहू राज्य के भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में सदस्य हैं। राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भी इन पांच सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा की है। जबकि रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।