फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   two accused caught in cow smuggling in chhattisgarh koba

दो तस्कर गिरफ्तार: खेतों में घूम रहे गाय-बैलों को बना रहे थे बंधक; कुछ दिन पहले हमले में हुई एक गाय की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Mar 2023 07:44 PM IST
सार

कुसमुंडा क्षेत्र में ही हाल ही में दो घटनाएं हुई हैं। एक घटना में किसी ने गाय की जान लेने का प्रयास किया था। हालांकि इलाज के दौरान गाय को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। आरोपी की तलाश जारी है। वहीं दूसरी घटना में भी गाय पर नुकीले और धारदार हथियार से वार किया गया था। उसे उपचार के दौरान गोसेवकों ने बचा लिया है। 

विज्ञापन
two accused caught in cow smuggling in chhattisgarh koba
थाने में शिकायत लेकर पहुंचे गो तस्कर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गो सेवकों ने तस्करी करते दो आरोपियों को पकड़ा है। यह लोग खेतों में घूम रहे गाय-बैल को बंधक बना रहे थे। हालांकि आरोपियों के दो साथी वहां से भाग निकले। पूछताछ में पता चला कि चोरी कर गाय-बैलों को आरोपी बेचते थे। कुछ दिन पहले तस्करों के हमल में एक गाय की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद गोसेवा टीम की ओर से कुसमुंडा थाने में शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गो सेवकों को शनिवार को सूचना मिली कि शांतिनगर के पास खेत वाली जगह पर कुछ युवक गाय-बैलों को एकत्र कर रहे हैं। इस पर गो सेवक वहां पहुंच गए। देखा तो चार लड़के गायों और बैलों को पकड़कर एक पेड़ से बांध रहे थे। इस पर गो सेवकों ने उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ाया। इस दौरान दो आरोपी भाग निकले, जबकि दो को गो सेवकों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपी पहले तो बहाने बनाते रहे, लेकिन जब उनसे आधार कार्ड मांगा गया और पुलिस के पास ले जाने लगे तो सच्चाई बताई। आरोपियों ने बताया कि उनके नाम रामेश्वर साहू और पुरुषोत्तम साहू हैं। दोनों बाराद्वार के सरहर के रहने वाले हैं। यहां से गाय-बैलों को पकड़कर बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। यह सुनकर गो सेवक भड़क गए। फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed