फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   son killed father in korba

बेरहमी से कर दी हत्या: जिसे गोद लेकर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने ली पिता की जान

Mon, 08 May 2023 12:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 May 2023 12:08 PM IST
सार

बेटे ने अपने पिता की टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
son killed father in korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गोद लिए बेटे ने अपने पिता की टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करतला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। करतला थाना अंतर्गत फत्तेगंज के सराईभांठा में देर रात हत्या की घटना सामने आई। मृतक दुलार सिंह कंवर 50 वर्षीय की हत्या उसके ही दत्तक पुत्र ने कर दी। हत्या की वजह शराब पी कर घर आना था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है दुलार सिंह कंवर के बच्चे नहीं हैं। आठ साल पहले उसने अपने बड़े भाई राम लाल के बड़े बेटे चंद्र कुमार को गोद लिया। जिसके बाद उसने उसका परिवारिक रीति रिवाज के साथ विवाह किया। चंद्र कुमार के दो बच्चे भी हैं, सभी एक साथ रहते थे। चंद्र कुमार दुलार खेती-बाड़ी और अन्य कामों को भी देखता था। कुछ दिनों पहले घर पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया था। जिसमें पूजारी को देने घर पर चावल रखा हुआ था, जिसे दुलार सिंह ने बेच दिया और शराब पी गया। उसके बाद रविवार की देर शाम घर पहुंचा चंद्र कुमार ने इस बात पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद हो गया और चंद्र कुमार ने अपने पिता दुलार सिंह पर टंकी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद फरार होने की फिराक में था। विवाद होने की जानकारी ग्रामीणों को भी पता चल गया था। जब हत्या होने की बात सामने आई तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल करतला थाना पुलिस को दी जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चंद्र कुमार को धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed