फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Villager Trapped After Well Sinks, Body Recovered at 30-Foot Depth After 3-Day Rescue Operation

सीजी: कुआं धंसा तो मलबे में दब गया ग्रामीण, तीन दिन तक चला रेस्क्यू; 30 फीट नीचे मिला शव

Sun, 04 Oct 2026 10:16 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 10:16 AM IST
सार

कोरबा के गुरमा गांव में कुआं धंसने से मलबे में दबे 55 वर्षीय ग्रामीण सोनसाय मंझवार का शव तीन दिन बाद बरामद किया गया। एसडीआरएफ और जिला आपदा मोचन बल ने जेसीबी-पोकलेन की मदद से करीब 30 फीट गहराई तक खुदाई कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CG Villager Trapped After Well Sinks, Body Recovered at 30-Foot Depth After 3-Day Rescue Operation
मलबे में दबे ग्रामीण का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम गुरमा में कुआं धंसने से मलबे में दबे ग्रामीण का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल नगर सेना कोरबा की टीम ने तीन दिन तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार शाम 5 बजे शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गुरमा में हुआ। ग्राम गुरमा निवासी सोनसाय मंझवार (55) अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकाल रहा था। घटना एक अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे की है।

विज्ञापन


पानी निकालते समय धंसा कुआं
पानी निकालते समय अचानक कुआं करीब 15 फीट नीचे धंस गया। कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे सोनसाय मलबे की चपेट में आकर कुएं के अंदर ही दब गया। परिजनों ने शोर मचाया और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह कुआं वर्ष 2017 में शासकीय योजना के तहत बनाया गया था। कच्ची मिट्टी होने के कारण लगातार बारिश के बाद जमीन कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही श्यांग थाना पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। पहले दिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू का प्रयास किया गया, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल नगर सेना कोरबा की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से कुएं के चारों ओर खुदाई शुरू की। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान करीब 50 फीट के दायरे में खुदाई की गई और 30 फीट नीचे तक खोदाई करने के बाद शनिवार शाम 5 बजे ग्रामीण का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी

क्या बोले थाना प्रभारी?
श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि घटना के दिन से ही लगातार रेस्क्यू कार्य चल रहा था। शव बरामद होने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिनों तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पुराने और कच्चे कुओं के पास सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed