Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In Raigarh, a 'chhatti' (a traditional post-birth celebration) was held for an elephant calf, following the sa

रायगढ़: जंगल में जन्मे हाथी के बच्चे की इंसानों की तरह मनाई छठी, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर किया आयोजन

Wed, 18 Nov 2026 09:13 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 09:13 PM IST
सार

क्रोंधा गांव में ग्रामीणों ने अनोखी मिसाल पेश की। जंगल में 2 नवंबर को जन्मे हाथी के नन्हे शावक की 15 दिन बाद इंसानों की तरह छठी मनाई गई। ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर विधि-विधान से आयोजन किया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
In Raigarh, a 'chhatti' (a traditional post-birth celebration) was held for an elephant calf, following the sa
पूरे गांव ने मनाई छठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अनूठी घटना सामने आई है। क्रोंधा गांव के ग्रामीणों ने 2 नवंबर की रात जन्मे हाथी शावक की छठी मनाई। यह आयोजन इन्सानों की तर्ज पर विधि-विधान से किया गया, जिसमें वन अमला भी शामिल हुआ।
विज्ञापन


धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के क्रोंधा जंगल के कक्ष क्रमांक 454 RF में हथिनी ने शावक को जन्म दिया था। 3 नवंबर को इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने शावक के जन्मोत्सव की खुशी में छठी मनाने का निर्णय लिया। इसके लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया। 15 दिन बाद क्रोंधा गांव के बांध के पास हिंदू मान्यता के अनुसार यह आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। रायगढ़ जिले के घने जंगलों में हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जाता है। यहां हाथी मानव द्वंद्व के बीच कभी हाथी तो कभी इन्सानों की मौत भी होती है। इसके बावजूद कई गांवों में जंगली हाथियों के प्रति प्रेम देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शावक की वर्तमान स्थिति
वर्तमान में नन्हा शावक अपनी मां और दल के 46 अन्य हाथियों के साथ है। यह दल कोयलार बीट में विचरण कर रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 130 हाथी अलग-अलग दलों में हैं। इनमें 40 नर, 65 मादा और 25 शावक शामिल हैं।


पहले भी हुए ऐसे आयोजन
इससे पहले भी ऐसे आयोजन हो चुके हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज के ससकोबा परिसर में सितंबर में एक शावक का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जन्मे इस शावक का जन्मोत्सव 15 दिन बाद धूमधाम से मनाया गया था। उस समय भी ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने नन्हे शावक के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed