Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Joint teams, while conducting operations in the Gaurela and Marwahi areas, seized approximately 85 quintals of

जीपीएम: धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 85 क्विंटल अवैध और अमानक धान जब्त

Wed, 18 Nov 2026 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 08:07 PM IST
सार

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच प्रशासन ने अवैध परिवहन और अमानक धान खपाने वालों पर शिकंजा कसा है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर गौरेला और मरवाही में संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए करीब 85 क्विंटल धान जब्त किया।

विज्ञापन
Joint teams, while conducting operations in the Gaurela and Marwahi areas, seized approximately 85 quintals of
अवैध धान के परिवहन, केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने सख्ती... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध धान के परिवहन, भंडारण और उपार्जन केंद्रों में अमानक धान खपाने की कोशिशों पर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीमों ने गौरेला और मरवाही क्षेत्र में कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में करीब 85 क्विंटल धान जब्त किया गया है। पहली कार्रवाई गौरेला विकासखंड के ग्राम खोडरी स्थित धान उपार्जन केंद्र में हुई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, खाद्य निरीक्षक जितेंद्र वासुदेव गौरेला और कृषि नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम ने जांच की। उन्होंने किसान गोविन्द सिंह वाकरे द्वारा बिक्री के लिए लाए गए गर्मी एवं मिक्स किस्म के धान को पकड़ा। जांच में यह धान अमानक पाया गया। टीम ने 60 बोरी, कुल 25 क्विंटल धान जब्त कर लिया। जब्त धान को समिति प्रबंधक खोडरी की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मरवाही में अवैध धान पर कार्रवाई
दूसरी बड़ी कार्रवाई मरवाही विकासखंड के ग्राम धरहर में की गई। उड़नदस्ता दल ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम बीड़ से लाए जा रहे लगभग 20 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया। यह धान रात करीब 2 बजे मालवाहक वाहन के माध्यम से लाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, ग्राम धरहर निवासी बेचुलाल सहित छह अन्य लोग इसे निमधा उपार्जन केंद्र में खपाने की योजना बना रहे थे। टीम ने धान के साथ परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमानक धान की जब्ती और निगरानी
इसके अलावा, मरवाही विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र कोदवाही एवं निमधा से भी कार्रवाई हुई। यहां से कुल 114 बोरी अमानक और खराब गुणवत्ता का धान जब्त किया गया है। प्रशासन की इन कार्रवाइयों से धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान की आवक रोकने और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा निगरानी एवं जांच अभियान लगातार जारी है।

अवैध धान के परिवहन, केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने सख्ती...

अवैध धान के परिवहन, केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने सख्ती...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed