{"_id":"6a4357df1072243a0603e93b","slug":"karni-sena-national-president-raj-shekhawat-met-the-victim-s-family-of-the-naugai-triple-murder-case-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगई तिहरा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, CBI जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगई तिहरा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, CBI जांच की मांग
Tue, 30 Jun 2026 11:15 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
नौगई तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत सोमवार को बैकुंठपुर पहुंचे। मृतक भरत सिंह की तेरहवीं पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और करणी सेना के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। डॉ. राज शेखावत ने मृतक भरत सिंह के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर सहित संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ. राज शेखावत ने कहा कि नौगई तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रदेश की कानून-व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है तो उन्हें अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करते हुए उनका एनकाउंटर किए जाने की भी मांग रखी। साथ ही कहा कि करणी सेना पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मामले की सीबीआई जांच अथवा उच्च स्तरीय एसआईटी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को नौगई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे और न्याय की मांग को बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मामले में अब तक पुलिस 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन केवल गिरफ्तारियां पर्याप्त नहीं हैं। जिन 25 से 26 लोगों के नाम इस मामले में सामने आए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि न्याय में देरी से जनआक्रोश बढ़ेगा और करणी सेना पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।