{"_id":"6aaaa1ec48706db83e0b8e59","slug":"bhim-army-workers-clash-outside-bilaspur-court-balodabazar-arson-accused-named-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के बाहर क्यों भिड़े भीम आर्मी के कार्यकर्ता?: अग्निकांड के आरोपी का नाम भी सामने आया: जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के बाहर क्यों भिड़े भीम आर्मी के कार्यकर्ता?: अग्निकांड के आरोपी का नाम भी सामने आया: जानें मामला
Wed, 16 Sep 2026 08:01 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:01 PM IST
सार
बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर के बाहर भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी ओम प्रकाश बंजारे का नाम भी सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर
- फोटो : Principal District & Sessions Court Bilaspur
विस्तार
बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर के बाहर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी का नाम सामने आया है। न्यायालय परिसर के बाहर भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी।
कलेक्ट्रेट आगजनी का आरोपी शामिल
घटना के बाद मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस विवाद में बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुए अग्निकांड मामले के आरोपी ओम प्रकाश बंजारे का नाम भी सामने आया है।बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी की घटना के बाद प्रशासन ने आरोपी ओम प्रकाश बंजारे को जिला बदर कर दिया था। इसके बाद न्यायालय परिसर के बाहर हुए विवाद में उसका नाम सामने आने के बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया है।
ये भी पढ़ें- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का जखीरा बरामद, आठ किलो जिलेटिन समेत कारतूस जब्त
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता बिलासपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो और शिकायत में दर्ज तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।