{"_id":"61cad26807a7bd0c2e5816fe","slug":"kalicharan-maharaj-released-new-video-says-i-hate-gandhiji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालीचरण ने अब वीडियो बम फोड़ा: 'मैं गांधी का विरोधी हूं, मुझे फांसी भी दे दो तो बात वापस नहीं लूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीचरण ने अब वीडियो बम फोड़ा: 'मैं गांधी का विरोधी हूं, मुझे फांसी भी दे दो तो बात वापस नहीं लूंगा'
Tue, 28 Dec 2021 09:33 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 28 Dec 2021 09:33 PM IST
सार
कालीचरण ने कहा कि ऐसी एफआईआर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं गांधी का विरोधी हूं और गांधी से नफरत करता हूं। इसके लिए अगर फांसी की सजा भी सुनाई जाएगी तो स्वीकार है।
विज्ञापन
धर्मगुरु कालीचरण दास
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले संत कालीचरण महाराज ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी। गांधी जी को गाली देने के आरोप में कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज किया गया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ने कालीचरण ने आठ मिनट का एक वीडियो जारी कर दिया है। साथ ही उसने कहा है कि महात्मा गांधी को गाली देने को लेकर मुझे कोई अफसोस नहीं है। मुझे फांसी पर भी चढ़ा दोगे तो मेरे सुर बदलने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
कालीचरण ने कहा कि ऐसी एफआईआर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं गांधी का विरोधी हूं और गांधी से नफरत करता हूं। इसके लिए अगर फांसी की सजा भी सुनाई जाएगी तो स्वीकार है। रविवार को रायपुर के धर्म संसद कार्यक्रम में मंच से संत कलीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहा और गाली देते हुए गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को नमन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी ने वंशवाद का दिया बढ़ावा
कालीचरण ने महात्मा गांधी पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कालीचरण ने वंशवाद की जड़ फैलाने जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कांग्रेस में वंशवाद को बढ़ावा देने का काम किया है। अगर गांधी पंडित नेहरू की जगह सरदार पटेल को सत्ता सौंप देते तो देश अमेरिका से भी आगे होता और भारत आज सोने की चिड़िया कहलाता।
धर्म संसद में गांधी पर गरजे कालीचरण
रायपुर में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण ने महात्मा गांधी पर भगत सिंह, राजगुरु की फांसी न रुकवाने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोई राष्ट्र का पिता नहीं हो सकता। राष्ट्रपिता बनाना है तो छत्रपति शिवाजी, राणा प्रताप और सरदार पटेल जैसे लोगों को बनाना चाहिए, जिन्होंने राष्ट्रकुल को एकत्र करने का काम किया। गांधी को देश का बंटवारा करने का जिम्मेदार बताया।
एएसपी ने कहा, कालीचरण महाराज का पता लगा रही टीम
रायपुर एएसपी तारकेश्वर पटेल ने कहा कि कालीचरण महाराज के धार्मिक सत्र के बाद टिकरापाड़ा थाने में धारा 294 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक टीम कालीचरण महाराज का पता लगा रही है और आगे की जांच जारी है।
कालीचरण महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र में भी मामला दर्ज
महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए संत कालीचरण महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र के अकोला में भी मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के सिटी कोतवाली के बाहर धरना-प्रदर्शन के बाद यह रिपोर्ट दर्ज हुई। उधर, कालीचरण महाराज ने एक वीडियो अपलोड कर अपने बयान का समर्थन किया है। कालीचरण महाराज के विवादास्पद बयान का मामला विधानसभा में मंत्री नवाब मलिक ने उठाया।
अकोला के शिवाजीनगर निवासी संत कालीचरण महाराज उर्फ अभिजीत सारंग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘धर्म संसद’ के समापन के दौरान यह टिप्पणी की थी। कालीचरण महाराज अकोला के निवासी हैं, इसलिए जिला कांग्रेस पदाधिकारी प्रशांत गावंडे की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (आपत्तिजनक हरकत) और 505 (सार्वजनिक तौर पर शरारत वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया है। कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी।