{"_id":"69a83fcb4ac25b4dfd0ff9f5","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4015604-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर परिवार में मातम: कबीरधाम में NH-30 पर बाइक के उड़े परखच्चे; भाई ने तोड़ा दम, बहन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर परिवार में मातम: कबीरधाम में NH-30 पर बाइक के उड़े परखच्चे; भाई ने तोड़ा दम, बहन की हालत गंभीर
Thu, 05 Mar 2026 08:59 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 08:59 AM IST
सार
कबीरधाम जिले के बिरकोना के पास रायपुर-जबलपुर हाईवे पर होली मनाकर गांव लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें रायपुर में पढ़ने वाला अमर दीवान की मौके पर मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
बाइक के परखच्चे उड़ गए है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगों के त्योहार होली के दिन कबीरधाम जिले में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है। वह रायपुर में पढ़ाई करता था। अमर अपनी बहन के साथ होली मनाने बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। बिरकोना के पास अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर उछलकर जा गिरे। अमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवती को जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
होली पर परिवार में मातम
होली के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है। रंगों का त्योहार एक परिवार के लिए हमेशा का दर्द बन गया है। पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। तेज रफ्तार से बचने की सलाह दी गई है ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।