फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   young man returning after filling out CRPF recruitment form was crushed by car died on spot in Jagdalpur

Jagdalpur: CRPF भर्ती का फॉर्म भरकर लौट रहे युवक को कार ने कुचला, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मातम

Sat, 16 Nov 2024 03:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 03:49 PM IST
सार

सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से लगे सीएचसी से 500 मीटर आगे सामने से आ रही बाइक सवार को सीआरपीएफ जवानों के वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
young man returning after filling out CRPF recruitment form was crushed by car died on spot in Jagdalpur
युवक को कार ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से लगे सीएचसी से 500 मीटर आगे सामने से आ रही बाइक सवार को सीआरपीएफ जवानों के वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सीआरपीएफ में निकली भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने के लिए गया था, तभी लौटते समय ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए दोरनापाल थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि गादीरास के पास रहने वाला रामसिंह कश्यप 22 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर शुक्रवार की सुबह कोंटा सीआरपीएफ भर्ती में अपना फॉर्म जमा करने के लिए गया हुआ था। 

विज्ञापन


फॉर्म को जमा करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था कि अचानक सीएचसी के आगे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed