{"_id":"6670470cc5a5302b62014739","slug":"two-accused-of-stealing-from-an-empty-house-arrested-goods-worth-lakhs-including-jewellery-and-cash-stolen-in-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ज्वैलरी नकदी समेत लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ज्वैलरी नकदी समेत लाखों का माल पार
Mon, 17 Jun 2024 07:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 17 Jun 2024 07:54 PM IST
सार
जगदलपुर में सूने मकानों को अपना निशाना बनाने वाले और वहां रखे लाखों के ज्वेलरी पर हाथ साफ करने वाले 2 पुलिस के हाथ लगे हैं पुलिस ने इन आरोपियों में से एक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में सूने मकानों को अपना निशाना बनाने वाले और वहां रखे लाखों के ज्वेलरी पर हाथ साफ करने वाले 2 पुलिस के हाथ लगे हैं पुलिस ने इन आरोपियों में से एक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 28 फरवरी को ग्राम कस्तुरी एवं 31 मार्च को ग्राम माड़पाल के सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने 9 मई को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 143 ग्राम सोना कीमत करीबन 10 लाख रूपये भी जब्त करते हुए उन्हें जेल भेजा गया था इसी मामले में 2 आरोपी फरार थे।
विज्ञापन
फरार आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम तैयार कर सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन जिला चन्द्रपुर महाराष्ट्र में होना पाया गया। टीम के द्वारा आरोपी राहुल सेठठी को चन्द्रपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर एक अन्य आरोपी मनीकंता भी इस मामले में शामिल था। आरोपीयों के कब्जे से 70 ग्राम सोना करीब 5 लाख रूपये, चांदी करीबन 190.98 ग्राम कीमत 16 हजार 615 रूपया, एक मोटर सायकल कीमती 80 हजार रूपये एवं नगदी 50 हजार रूपये को बरामद किया गया।
विज्ञापन