फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   three bjp leaders killed in seven days in chhattisgarh bastar

छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा नेता की हत्या: नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को गला रेतकर मारा, सात दिनों में तीन की ली जान

Sun, 12 Feb 2023 02:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 02:48 PM IST
सार

मारे गए भाजपा नेता का शव रविवार सुबह उसके गृहग्राम हितामेटा लाया गया। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने ली है। शव के पास मिले पर्चो में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को गोपनीय सैनिक बताया है। 

विज्ञापन
three bjp leaders killed in seven days in chhattisgarh bastar
नक्सली - फोटो : facebook

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का शनिवार देर रात गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि नक्सली कई दिनों से उसे धमकी दे रहे थे। हत्या के बाद नक्सलियों ने वहां पर्चे भी फेंके हैं। इसमें पुलिस मुखबिरी और रुपये नहीं देने पर हत्या की बात कही गई है। पूर्व सरपंच भाजवा की मंडल कार्यसमिति का सदस्य था। नक्सली पिछले सात दिनों में बस्तर में तीन भाजपा नेताओं को मार चुके है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhatisgarh: टीवी देख रहे BJP नेता की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों ने थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर किया हमला

विज्ञापन

three bjp leaders killed in seven days in chhattisgarh bastar
भाजपा नेता और पूर्व सरपंच रामधर। - फोटो : संवाद

अगवा कर ले गए, फिर हत्या की
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के हितामेटा गांव का पूर्व सरपंच रामधर अलामी (50) किसी पारिवारिक काम से शनिवार को इंद्रावती नदी के पास हांदावाड़ा जलप्रपात के पास नक्सल प्रभावित गांव थुलथुली गया था। इसके बाद नक्सलियों ने उसको अगवा कर लिया था। कुछ घंटे बाद ही नक्सलियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद नक्सली पास के ही गांव हिकुल के जंगल में शव फेंककर भाग गए। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो सूचना अन्य जगह और पुलिस के पास पहुंची। 

यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या: मंडल अध्यक्ष को परिजनों के सामने ही नक्सलियों ने कुल्हाड़ी-चाकू से मार डाल

नक्सलियों ने बताया गोपनीय सैनिक
मारे गए भाजपा नेता का शव रविवार सुबह उसके गृहग्राम हितामेटा लाया गया। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने ली है। शव के पास मिले पर्चो में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को गोपनीय सैनिक बताकर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगाया है। यह भी कहा है कि पहले भी तीन बार रामधर को समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। इसके चलते मौत की सजा दी गई है। जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया कि, रामधर 15 सालों से भाजपा का सक्रिय नेता था। 

यह भी पढ़ें...भाजपा जिलामंत्री की हत्या: जगदलपुर में पुलिया के नीचे मिला शव, विधानसभा टिकट के लिए कर रहे थे दावेदार

विज्ञापन

एक माह में चार भाजपा नेताओं की गई जान

  • 11 फरवरी : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच रामधर की गला रेतकर हत्या कर दी। 
  • 10 फरवरी : नारायणपुर के छोटे डोंगर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या की गई।
  • 5 फरवरी : बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के एक गांव में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को नक्सलियों ने मारा था। 
  • 16 जनवरी : कांकेर में भाजपा नेता बुधराम करटाम की संदिग्ध मौत हुई थी। उनका शव घर से कुछ दूर सड़क किनारे मिला था। हालांकि पुलिस ने इसे हादसा बताते हुए टेंपो चालक को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed