फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Rapid decline in violence in Naxal affected Bastar compared to two decades

Jagdalpur : मार्क्स के दर्शन पर भारी पड़ रही ‘सास-बहू की साजिश’, खामोशी से हुई एक ‘सांस्कृतिक क्रांति’

Fri, 12 Apr 2024 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा मनोज मिश्र, जगदलपुर
मनोज मिश्र, जगदलपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 06:34 AM IST
सार

सख्त सुरक्षा उपायों के समानांतर खामोशी से घटी ‘सांस्कृतिक क्रांति’ ने भी इलाके में नक्सली हिंसा कम करने में अहम भूमिका निभाई है। भीतरी इलाकों में घूमते हुए इस तथ्य को गहराई से महसूस किया जा सकता है।

विज्ञापन
Rapid decline in violence in Naxal affected Bastar compared to two decades
Demo Pic

विस्तार

भले ही नक्सली वारदातें अब भी सामने आती रहती हों, मगर बस्तर में पिछले दो दशकों के मुकाबले हिंसा घटी है। सख्त सुरक्षा उपायों के समानांतर खामोशी से घटी ‘सांस्कृतिक क्रांति’ ने भी इलाके में नक्सली हिंसा कम करने में अहम भूमिका निभाई है। भीतरी इलाकों में घूमते हुए इस तथ्य को गहराई से महसूस किया जा सकता है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय जगदलपुर देश के किसी भी आम शहर जैसा ही लगता है। औसत से बेहतर सड़कें, उन पर दौड़ती छोटी-बड़ी तमाम गाड़ियां, विभिन्न शोरूमों में मौजूद ब्रांडेड कपड़े और दूसरे  जरूरत के सामान इसे भारत के नक्शे का एक आम शहर बनाते हैं, हालांकि जिला मुख्यालय से 30-40 किलोमीटर आगे सुकमा और बीजापुर जैसे उन इलाकों, जिन्हें नक्सल प्रभावित कहा जाता है, आगे बढ़िए तो भी हालात बहुत भिन्न नहीं है।
विज्ञापन


जिले में हो रहे सामाजिक बदलावों पर नजर रखने वाले महेश लूनिया कहते हैं, 20-25 साल पहले इलाके में आए टीवी और मोबाइल ने सब बदल दिया है। सास-बहू की साजिश रंग ला चुकी है। इलाके की लड़कियों को एकता कपूर के सीरियलों का ऐसा चस्का लगा कि नक्सलियों की वर्ग संघर्ष की बात बेमानी लगने लगी। घर में भात न हो तो चलेगा, टीवी-मोबाइल जरूर चाहिए। कस्बों में गली-गली कुकुरमुत्ते की तरह उगे ब्यूटी पार्लर उनकी इस बात की तस्दीक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में मोबाइल, हर घर में टीवी
नक्सल प्रभावित इन इलाकों के लिए विपन्नता का जो अक्स दूर बैठकर जेहन में उभरता है, तस्वीर उससे अलग है। हर हाथ में मोबाइल, बहुतायत में दोपहिया वाहन और घरों में टीवी सामान्य बात है। सामान्य से रेस्त्रां के मीनू कार्ड में अगर आपको वर्जिन मोजैटो, किवी डिलाइट और लैमन सरप्राइज जैसी डिश दिख जाएं तो आश्चर्य करने की जरूरत नहीं है। लोगों की स्थानीय बोली हावी जरूर है, मगर मानसिकता किसी भी आम कस्बाई नागरिक से भिन्न नहीं।


आदर्शवादी नहीं रहे नक्सली
पत्रकार देव सरन तिवारी नक्सली हिंसा कम होने का एक और कारण गिनाते हैं। वह कहते हैं, सर्वहारा क्रांति की बात करने वाले नक्सली अब इतने आदर्शवादी नहीं रह गए हैं। उन्हें पता है कि अफसरशाही उनका डर दिखाकर सरकार को किस कदर लूट रही है। दुनिया को भले लगे कि मदारी, भालू को पाल रहा है, मगर हकीकत में मदारी को पता होता है कि भालू उसे पाल रहा है। अगर कहीं यह बात भालू को समझ आ जाए तो मदारी की दुकान बंद होना तय है। यही बस्तर में हुआ है। नक्सलियों को अफसरों की कारगुजारियां समझ में आ गई हैं। अब वह सरकारी इमदाद में अपना हिस्सा मांगने लगे हैं। मजबूरी में अफसरों को अपनी लूट कम करनी पड़ी है, जिसके नतीजे में सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed