{"_id":"63e7b20d11b0c865660d1fa8","slug":"mnrega-workers-will-have-to-link-aadhaar-with-bank-account-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार बेस्ड सिस्टम से मिलेगी मनरेगा मजदूरी: श्रमिकों को बैंक खाते से कराना होगा लिंक, एमओआरडी ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार बेस्ड सिस्टम से मिलेगी मनरेगा मजदूरी: श्रमिकों को बैंक खाते से कराना होगा लिंक, एमओआरडी ने जारी किया आदेश
Sat, 11 Feb 2023 08:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 11 Feb 2023 08:49 PM IST
सार
सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू ने बताया कि जिले में इस वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक 15 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से वर्तमान में 76 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत मेंं सीईओ ने ली बैठक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनरेगा में मजदूरी का भुगतान अब सीधा बैंक खातों में ही होगा। इसके लिए आधार बेस्ड सिस्टम तैयार किया गया है। श्रमिकों को बैंक खाते से आधार लिंक कराने को कहा गया है। जिस बैंक खाते में उन्हें मजदूरी लेनी है, उसी से आधार लिंक कराना होगा। इसे लेकर मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश एक फरवरी से लागू हो गया है।
विज्ञापन
सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू ने बताया कि जिले में इस वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक 15 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से वर्तमान में 76 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मनरेगा में जिले में कुल 1 लाख 7 हजार मजदूर पंजीकृत है, जिनमें से 33 प्रतिशत मजदूरों के बैंक खाते से आधार लिंक है।
विज्ञापन
उन्होंने 20 फरवरी तक अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों के बैंक खाते से आधार लिंक कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीईओ ने कहा कि यह सिस्टम कैसे काम करता है। इसकी जानकारी मनरेगा जाबकार्डधारी परिवारों को देने जागरूक और आवश्यक सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
जाने क्या है आधार इंबेल्ड पेमेंट सिस्टम
यह एक प्रकार की भुगतान प्रणाली है जो विशिष्ट पहचान संख्या पर आधारित होती है और आधार कार्ड धारकों को आधार आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से निर्बाध रूप से वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देती है। एईपीएस बैंकिंग सेवा का उद्देश्य आधार के माध्यम से सभी को वित्तीय और बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाना है ।
एईपीएस प्रणाली द्वारा दी जाने वाली सेवाएं
नकद जमा, नकद आहरण, खाते में जमा शेष राशि की पड़ताल, एक आधार से दूसरे आधार में राशि स्थानांतरण, लेनदेन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे नरेगा, आवास, एन.आर.एल.एम. इत्यादि के भुगतान डी. बी. टी. के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में जायेगा ।
एईपीएस प्रणाली चालू करने के लिये क्या करें
हितग्राही को अपना आधार कार्ड , पासबुक के साथ बैंक में ले जाना होगा । तत्पश्चात के.वाई.सी. फॉर्म भरकर बैंक में जमा करना होगा। ये करने के बाद, 24 घंटों के अंदर हितग्राही इस प्रणाली का लाभ ले सकतें हैं ।