फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Mekaj doctors in Jagdalpur gave new life to a schoolgirl

Jagdalpur: मेकाज के डॉक्टरों ने स्कूली छात्रा को दिया नया जीवनदान, दोस्तों ने पिला दिया था पानी, जानें मामला

Tue, 28 Nov 2023 03:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Nov 2023 03:22 PM IST
सार

मेकाज अस्पताल में सर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर कमलेश ध्रुव ने बताया कि परपा थाना क्षेत्र के काला कदमपारा में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक जो कि पास के ही एक स्कूल में 11 की छात्रा है, 22 नवम्बर को स्कूल में वापस आने के दौरान अचानक से बिहोश होकर गिर पड़ी

विज्ञापन
Mekaj doctors in Jagdalpur gave new life to a schoolgirl
मेकाज अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले बुधवार को स्कूल से घर जाने के दौरान एक 11वीं कक्षा की छात्रा की अचानक बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ी थी। दोस्तों ने बिना सोचे समझे छात्रा को पानी पिला दिया, जिसके बाद छात्रा की हालत खराब हो गई। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। जहां 7 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद छात्रा को डॉक्टरों ने नया जीवनदान दिया है। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर के साथ ही पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए घर चले गए। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर कमलेश ध्रुव ने बताया कि परपा थाना क्षेत्र के काला कदमपारा में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक जो कि पास के ही एक स्कूल में 11 की छात्रा है, 22 नवम्बर को स्कूल में वापस आने के दौरान अचानक से बिहोश होकर गिर पड़ी, छात्रा के गिरते ही उसकी नाक, कान से खून निकलना शुरू हो गया था। जिसके बाद अन्य छात्राओं ने जहां स्कूल के शिक्षकों को जानकारी दी।
विज्ञापन


वही अन्य साथियों ने बिना सोचे समझे छात्रा को पानी पिला दिया, शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को सूचना देने के साथ ही पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे 22 की शाम को ही बेहतर उपचार के लिए मेकाज भिजवाया गया। छात्रा के गंभीर हालत की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू, एचओडी सर्जरी डॉक्टर कमलेश ध्रुव, डॉक्टर ज्योति गुप्ता, जेआर डॉक्टर गिरधर दास, डॉक्टर रूबी, डॉक्टर सुदीप, डॉक्टर प्रेरणा, डॉक्टर प्रांजलि, स्टाफ नर्स वार्ड पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बेहोश हुई छात्रा को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ ही उसकी छाती में पानी भर गया था, डॉक्टरों की टीम के साथ ही स्टाफ नर्स ने छाती में भरे पानी को निकालने के लिए उसे वेंटीलेटर पर रखा था। साथ ही उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। बच्ची के फेफड़े ठीक से काम नहीं कर रहे थे। (रेसूपाईरेटरी इन्सफिसिएन्सी ) साथ ही फेफड़े में पानी और रक्तस्राव भी हुआ था। इसीलिए डॉक्टरों की टीम ने यथाशीघ्र छात्रा को वेंटीलेटर पर रखा।


वहीं दो दिन पहले बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा मेकाज के निरीक्षण के दौरान एसआईसीयू में भर्ती छात्रा के परिजनों से मिलने के साथ ही छात्रा का हालचाल भी जाना। वहीं डॉक्टरों के द्वारा उसके उपचार के बारे में भी जानकारी ली गई,लगातार सात दिनों तक चले उपचार के बाद मंगलवार को छात्रा के ठीक होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed