{"_id":"64e238f0c36f8f5a320b5177","slug":"injured-female-deer-wandered-from-forest-and-reached-gaushal-in-jagdalpur-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: भटक कर गौशाला पहुंची घायल मादा हिरण, लोगों ने इलाज के बाद सुरक्षित कावापाल के जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: भटक कर गौशाला पहुंची घायल मादा हिरण, लोगों ने इलाज के बाद सुरक्षित कावापाल के जंगल में छोड़ा
Sun, 20 Aug 2023 09:31 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:31 PM IST
सार
जगदलपुर शहर से लगे कुरंदी जंगल के पास बने गौ शाला के पीछे हिस्से में एक घायल मादा हिरण को देखा गया। सूचना पर गौ सेवा के सदस्यों ने घायल हिरण को अपने गौ शाला में लाया। कर्मचारियों ने उसे किसी तरह से कुत्तों से बचाया।
विज्ञापन
हिरण को दुलारती बछिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर शहर से लगे कुरंदी जंगल के पास बने गौ शाला के पीछे हिस्से में एक घायल मादा हिरण को देखा गया। सूचना पर गौ सेवा के सदस्यों ने घायल हिरण को अपने गौ शाला में लाया। कर्मचारियों ने उसे किसी तरह से कुत्तों से बचाया। वन विभाग के कुरंदी नाका के सदस्यों को सूचना दी गई। बाद में विभान ने जंगल में ले जाकर हिरण को छोड़ दिया।
विज्ञापन
गौ शाला संचालक दीपक पनपालिया ने बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे गौशाला के पिछले हिस्से के बाउंड्री के अंदर घायल और बीमार अवस्था में एक मादा हिरण को देखा गया। गौशाला के कर्मचारियों ने उसे कुत्तों से बचाया। इस दौरान एक बछिया ने घायल हिरण को प्यार से दुलारा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
विज्ञापन
परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट बीडी मानिकपुरी ने बताया कि मादा हिरण करीब 1 साल की थी जो कुरंदी के जंगल से भटकते गौशाला तक पहुंच गई । मादा हिरण कटीले तार के चपेट में आने के कारण उसके पेट और पैर में चोट के निशान थे। उसका इलाज कराने के बाद कुरंदी से आगे कावापाल के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन