{"_id":"63fb5ebaa36b580e1709c516","slug":"god-of-honor-given-to-the-martyr-jawan-in-ied-blast-body-sent-to-home-village-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को दिया गया गॉड ऑफ ऑनर, पार्थिव शव को भिजवाया गृहग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को दिया गया गॉड ऑफ ऑनर, पार्थिव शव को भिजवाया गृहग्राम
Sun, 26 Feb 2023 06:59 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:59 PM IST
सार
नारायणपुर में सुबह करीब 7 बजे DRG और CAF की संयुक्त टीम नक्सलियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाने की सूचना मिलने पर ओरछा थाना से गश्त के लिए निकली थी। तभी बटुमपारा के टेकरी पर IED ब्लास्ट हुआ।
विज्ञापन
आईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को दिया गया गॉड ऑफ ऑनर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बटुमपारा के टेकरी पर आईईडी ब्लास्ट में 16वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा शहीद हो गए थे। शहीद के पार्थिव देह को पुलिस लाइन नारायणपुर में ससम्मान पूर्वक सलामी दिया गया, तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु शहीद जवान के पार्थिव देह को गृहग्राम जिला जशपुर के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
जगदलपुर के थाना ओरछा से नक्सल मूवमेंट की सूचना पर जिला बल, डीआरजी एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने की नियत से आईईडी ब्लास्ट किया गया। आईईडी ब्लास्ट में चोट लगने पर 16 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, शहीद के पार्थिव देह को पुलिस लाइन नारायणपुर में ससम्मान पूर्वक सलामी दिया गया, इसके साथ ही अंतिम संस्कार के लिए शहीद जवान के पार्थिव देह को गृहग्राम जिला जशपुर के लिए रवाना किया गया है। शहीद जवान संजय लकड़ा जिला जशपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन