{"_id":"64b3eb190ff527e1ba0adae5","slug":"elderly-man-who-went-fishing-died-due-to-drowning-in-indravati-river-in-jagdalpur-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: मछली पकड़ने गए बुजुर्ग की इंद्रावती नदी में डूबने से मौत, सुबह तैरता हुआ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: मछली पकड़ने गए बुजुर्ग की इंद्रावती नदी में डूबने से मौत, सुबह तैरता हुआ मिला शव
Sun, 16 Jul 2023 06:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jul 2023 06:35 PM IST
सार
जगदलपुर में मछली पकड़े गए बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार को इंद्रावती नदी में जाल लेकर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव नदी में तैरता मिला। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मछली पकड़े गए बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार को इंद्रावती नदी में जाल लेकर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव नदी में तैरता मिला। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तामाकोनी आसना निवासी फूलचंद्र (55) शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से दो किमी दूर इंद्रावती नदी में डोगा में बैठकर मछली पकड़ने के लिए गया था। डोगा किनारे लगाते समय उसका पैर फिसला और गहरे पानी में समा गया। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो परिजन तलाश करते हुए नदी किनारे पहुंचे। वहां बुजुर्ग के कपड़े पड़े थे। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन रात होने के कारण तलाश नहीं की जा सकी। अगले दिन सुबह शव मिला
विज्ञापन