{"_id":"64d0653fc9af2933920cc545","slug":"doctors-express-gratitude-to-chief-minister-bhupesh-baghel-by-cutting-cake-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: डॉक्टरों ने केक पर लिखवाया, 'काका अभी जिंदा हैं'; सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: डॉक्टरों ने केक पर लिखवाया, 'काका अभी जिंदा हैं'; सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार
Mon, 07 Aug 2023 09:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 07 Aug 2023 09:00 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों को दिए जाने वाले स्टाइपेंड में वृद्धि करने का फैसला किया। जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा मेकाज में डॉक्टरों द्वारा केक काटकर जश्न मनाया और सीएम बघेल का आभार जताया।
विज्ञापन
केक काटकर जश्न मनाते डॉक्टर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों को दिए जाने वाले स्टाइपेंड में वृद्धि करने का फैसला किया। जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा मेकाज में डॉक्टरों द्वारा केक काटकर जश्न मनाया और सीएम बघेल का आभार जताया। डॉक्टर्स ने केक पर काका अभी जिंदा हैं लिखवाया था। डॉक्टरों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर ध्यान दिया और स्टाइपेंड में वृद्धि कर दी। जिसके बाद डॉक्टरों के द्वारा हड़ताल को स्थगित करने के साथ ही काम पर वापस लौटने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के UDFA Chhattisgarh General Secretary डॉक्टर ए प्रशांत ने बताया कि छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा बॉन्डेड PG एवं बॉन्डेड UG के वेतन विसंगति को भी दूर करने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री के सम्मान तथा मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर्स अपनी हड़ताल वापस ले रहे हैं। लेकिन अगर बॉन्डेड UG एवं बॉन्डेड PG के मांग में देरी हुई, तो फिर से कार्यबाधित हो सकता है। जिसके चलते दौबारा हड़ताल जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जिस तरह छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की मांग को जल्द ही पूरा किया गया, उसी तरह बॉन्डेड UG एवं बॉन्डेड PG के के वेतन को भी बढ़ाया जाए।
विज्ञापन