फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgatrh bjp former mp sohan potai passed away in kanker

पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन: लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे जंग; चार बार कांकेर सीट का किया प्रतिनिधित्व

Thu, 09 Mar 2023 01:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Mar 2023 01:13 PM IST
सार

आपातकाल के दौरान सोहन पोटाई सहायक पोस्ट मास्टर की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पोटाई को किसी समय संघ का काफी करीबी माना जाता था। हालांकि फिर उनकी दूरी बढ़ती गई और बाद में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
chhattisgatrh bjp former mp sohan potai passed away in kanker
पूर्व सांसद सोहन पोटाई (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट से लोकसभा सांसद रह चुके सोहन पोटाई का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनके निधन से आदिवासी समाज और प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर पैदा हो गई है। सोहन पोटाई ने भाजपा के टिकट पर कांकेर लोकसभा सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद पोटाई ने गुरुवार सुबह माहुरबंधपारा स्थित अपने पैतृक निवास में अंतिम सांस ली है। पोटाई आदिवासी हित के लिए सदैव संघर्ष करते रहे। उन्होंने इसी वजह से अपनी मूल पार्टी भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया था। हालांकि आपातकाल के दौरान सोहन पोटाई सहायक पोस्ट मास्टर की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पोटाई को किसी समय संघ का काफी करीबी माना जाता था। हालांकि फिर उनकी दूरी बढ़ती गई और बाद में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने 1998 में चुनाव मैदान में कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। हालांकि केंद्र में सरकार गिरने और फिर से चुनाव होने के कारण एक साल ही सांसद रह सके। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तीसरी बार जीत दर्ज की थी। फिर साल 2009 में कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed